|
कुशीनगर। कभी उसके लिए भी रातें सुकून भरी थी, लेकिन अब महज सुखद याद भर रह गई हैं। उत्तर प्रदेश का यह शख्स पिछले 10 साल से सो नहीं पाया है। घर की कलह ने उसकी नींद हराम कर दी। पहले डिपे्रशन, फिर अनिंद्रा और धीरे-धीरे आखों से नींद गायब हो गई।प्रदेश के कुशीनगर स्थित रामकोला के 70 साल के हंसराज की इस कहानी में परिवार की चिंता ही उसकी सबसे बडी परेशानी बन गई। इसी ने उसे पिछले 10 साल से सोने नहीं दिया। डॉक्टर्स के अनुसार हंसराज को इन्सोम्निया नामक बीमारी हो गई है जिसकी वजह से नींद नहीं आती। यह बीमारी लाखों लोगों में कभी किसी एक को होती है।इसी वजह से पिछले दस साल से हंसराज ने न तो पलक झपकाई और न सोया। पिछले दस साल में उसने अपनी आंखें कभी बन्द नहीं की अर्थात् उसे नींद नहीं आई। हंसराज के तीन बेटे और एक बेटी है। परिवार के लोग उनका इलाज गोरखपुर से लेकर दिल्ली तक करा चुके हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। अब भी परिवार उनके इलाज के दरदर भटक रहा है। डॉक्टर्स की माने तो बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम से कम छह घंटे की नींद जरूरी होती है। चिकित्सा विज्ञान का कहना है कि यदि कोई शख्स 6 घंटे नहीं सोये तो उसके व्यवहार में परितर्वन आ जाता है और पागल भी हो सकता है।
|