|
दिल्ली की इस बाला का नाम है नेहाश्री, जो लखविंदर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भवरी' में मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह एक राजस्थानी फिल्म है और 22 जून से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में नेहाश्री के साथ जाने माने अभिनेता नितिन जोशी भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। आर्च एंजल के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता सरोस खान है। अभिनेत्री नेहाश्री की यह दूसरी राजस्थानी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने निर्माता और अभिनेता नितिन जोशी की फिल्म 'राजस्थानी माटी का लाल मीणा गुर्जर' भी की है । राजस्थानी सिनेमा के साथ-साथ नेहाश्री बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में भी अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं।
|