|
बैतूल। पाढर अस्पताल में भर्ती स्तुति और आराधना के लिए मंगलवार का दिन खुशगवार रहा। आराधना को डॉक्टरों ने खड़ा किया और स्तुति ने बिस्किट खाया। स्तुति की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। आराधना की ग्रोथ थोड़ी धीमी बताई जा रही है। हालांकि दोनों की हालत अब संतोषजनक हो गई है। शरीर से जुड़ीं इन दोनों बहनों को २ जून को ऑपरेशन के बाद अलग-अलग किया गया था। डॉ. रूमा अलेक्जेंडर की गोद में स्तुति ने काफी वक्त बिताया, तो वहीं डॉ. हैपसिबा एल्फ्यूज और सहायक नर्स ने आराधना को पलंग पर खड़ाकर हंसाने का प्रयास किया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि देश- विदेश से लोग ईमेल के जरिए इनके फोटो और हैल्थ बुलेटिन की मांग रहे हैं। आसपास के गांवों के लोग भी दोनों बच्चियों की एक झलक पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
|