Bookmark and Share अपने गांव , शहर, कस्बे , गली , मोहल्ले , की हर छोटी बडी खबर को हम तक पहुंचाए हो सकता है कि उसकी चर्चा अमेरिकी संसद तक में हो जाए                देखे द्धादश बारह ज्योर्तिलिंग एक ही स्थान पर                छोटे से गांव का लम्बा सफर , सौ साल पुराने चम्पा के पेड की कहानी और पारसमणी , नागमणी की रहस्य रोमांचक कथाए सहित बहुंत कुछ मिलेगा आपको इस पोर्टल के पन्नो पर                सूर्यपुत्री मां ताप्ती के किनारे बसे तीर्थ स्थलो की सचित्र कथाएं, ताप्ती महिमा ,                मां सूर्यपुत्री ताप्ती की पूरी महिमा को जाने , सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में अब ताप्ती के बारे में आन लाइन या आफ लाइन कुछ भी जान सकते है                सही और गलत को परखने का हमारा अलग है अंदाज तभी तो हम झूठ और फरेब की आंधी के सामने पहाड बन कर आज तक खडे है                देश भर के समाचार पत्रो एवं पत्रिकाओं में लिखने एवं विभिन्न न्यूज चैनलो पर खबरे दिखाने के बाद अब हमने बढाया है वेब पोर्टल की दुनिया अपना कदम                सच को हमने देखा , सच को हमने जाना है, सच लिखने का 28 वर्षो का हमारा सफर , सच लिखने और कहने के चक्कर में हमने सही है कई यातनाएं लेकिन पीछे नहीं हटा हमारा कदम                सच कहने का दम , सच दिखाने का दम , सच लिखने का दम , सच का दम ,वेब पोर्टल की दुनिया में हमारा धमाकेदार कदम                मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले का पहला बेव एण्ड व्यू न्यूज पोर्टल यूएफटी न्यूज डाट काम                अमेरिकी ससंद से लेकर रोंढा ग्राम की पंचायत की हर खबर पर हमारी पैनी नजर                हमसे नहीं बच सके है शीला की जवानी और मुन्नी की बदनामी के चर्चे                सूर्यपुत्री मां ताप्ती को समर्पित देश दुनिया का एक मात्र वेब न्यूज पोर्टल, करे शिवधाम बारहलिंग के दर्शन और देखे मां सूर्यपुत्री ताप्ती की महिमा                अपने आसपास की खबरो से न रखे लोगो को बेखबर हमें करे फोन, मोबाइल , इमेल , एसएमएस हम देश - दुनिया को सबसे पहले,दिखायेगें आपकी हर दी गई खबर                  
यशवंत सिंह की गिरफ्तारी कहीं साजिश तो नहीं

मुझे अचानक फेस बुक पर पता चला कि हिन्दुस्तान के दिल्ली संस्करण के नेशनल पेज पर एक चार कॉलम की खबर है. भड़ास4मीडिया के साइट का संचालक गिरफ्तार. खबर की भाषा ऐसी है मानों सड़क से किसी उठाईगीर को पुलिस ने धर दबोचा है. तबसे लेकर अब तक सिर्फ फोन आ रहे हैं और लगभग हर कोई यही जानना चाहता है कि यशवंत सिंह के साथ क्या हुआ? अगर आप मीडिया से जुड़े हैं या नहीं भी जुड़े हैं और नये नये मीडिया के कुछ पोर्टलों में भड़ास को भी जानते हैं तो आप भी शायद यही जानना चाहेंगे कि यशवंत के साथ क्या हुआ? ढाई बजे के करीब ग्रेटर नोएडा के कचहरी परिसर में मैं भी जब यशवंत से मिला तो यही जानने की कोशिश की कि आखिर हुआ क्या? हिन्दुस्तान और जागरण जो कहानी बता रहे हैं उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता था. और बातों के अलावा एक बड़ा झूठ यह कि यशवंत अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक बड़े टीवी चैनल के प्रबंध संपादक से छिनैती करने पहुंच गये थे. वे प्रबंध संपादक बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागे. दैनिक जागरण तो और आगे निकल जाता है. वह लिख रहा है कि संपादक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार. बकौल दैनिक जागरण इस यशवंत सिंह ने संपादक की पत्नी को अश्लील एसएमएस भी किया था. लब्बोलुवाब में कहानी यह कि इन धमकियों से परेशान होकर उक्त संपादक ने नोएडा कोतवाली फेज टू में शिकायत दर्ज करा दी और पुलिस ने उसके खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन रास्ता रोकने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.तो क्या सचमुच भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह ने किसी टीवी चैनल के प्रबंध संपादक को जान से मारने की धमकी दी? रिकार्ड तो पुलिस के पास होना ही चाहिए, लेकिन खुद यशवंत सिंह जो कहानी बता रहे हैं वह यह है कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि उन्होंने उस संपादक को फोन किया था जिसका नाम विनोद कापड़ी है. विनोद कापड़ी इंडिया टीवी के प्रबंध संपादक हैं और संभवत: शुक्रवार की देर रात यशवंत सिंह ने पहले विनोद कापड़ी के मोबाइल पर फोन किया. फोन नहीं उठा तो उन्होंने विनोद कापड़ी की पत्नी साक्षी के नंबर पर डायल कर दिया. खुद यशवंत सिंह कहते हैं कि साक्षी ने इसका विरोध किया कि इतनी रात में किसी के मोबाइल पर फोन करने का यह कौन सा तरीका है? खैर इसके बाद दो चार एसएमएस दोनों तरफ से आये गये और दोनों अपनी अपनी जगह शांत हो गये.सुबह एक बार फिर शुरूआत यशवंत सिंह ने की. उन्होंने साक्षी जोशी को एक एसएमएस भेजा कि असल में रात में उन्होंने एक जरूरी काम से फोन किया था. उन्होने नोएडा में एक घर बुक किया है और उसकी किश्त अदा करने के लिए पैसे इक_ा कर रहे हैं इसलिए मित्रों से मदद मांग रहे हैं. उन्होंने बीस हजार रूपये के मदद की बात एसएमएस में कही. यशवंत सिंह ने बड़ी सादगी से स्वीकार किया कि वे तो रात की घटना का पैच अप करने के लिए सुबह पैसे वाली बात कर रहे थे लेकिन यही बात उन्हें भारी पड़ गई. इसके बाद आनन फानन में क्या हुआ मालूम नहीं लेकिन शनिवार को यशवंत सिंह को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वे समाचार प्लस के नोएडा स्थित दफ्तर से बाहर आ रहे थे. यशवंत सिंह खुद कहते हैं कि लगता है पुलिस उनके फोन को सर्वेलेन्स पर लिए हुए थी और उनके नंबर पर एक फाल्स काल आई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.उधर यशवंत की चुपचाप हुई गिरफ्तारी की भनक लगी अखबार की खबर से. अगर अखबार में खबर न छपती तो शायद किसी को पता भी नहीं चलता कि यशवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. खबर सार्वजनिक होने के बाद उधर रात यशवंत सिंह ने नोएडा सेक्टर 49 के थाने में गुजारी तो इधर मीडिया के गलियारों में भांति भांति की चर्चाएं दिनभर तैरती रहीं. सुबह उठते ही जो फोन आ रहे थे और जो लोग यशवंत सिंह के बारे में जानना चाह रहे थे उन तक संभवत: य़ह खबर पहुंच गई थी कि यशवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.हालांकि अब मामला अदालत के विवेकाधीन है और अदालत ही यशवंत सिंह पर लगाये गये आरोपों को सही या गलत साबित करेगी लेकिन रविवार को जो लोग यशवंत से मिलने सूरजपुर के जिला न्यायालय परिसर में पहुंचे थे उसमें से कुछ लोगों ने जानकारी दी कि यशवंत को गिरफ्तार करने के लिए ऊपर से दबाव आया था. शायद इसी ऊपरवाले का असर है कि यशवंत सिंह को मुचलका या जमानत नहीं मिल सका.बौद्धिक और सैद्धांतिक बहस बाद में. अभी तो बस इतना ही. यशवंत सिंह के साथ क्या हुआ यह कमोबेश आपको भी पता चल गया है. लेकिन सब बातों के साथ इतना और जान लीजिए कि जो कुछ हुआ वह अच्छा नहीं हुआ. जो कुछ हो रहा है वह भी अच्छा नहीं हो रहा है.


You can Advertisment here
 
ADVERTISMENT : नदी नालो की स्वच्छ रखे ताकि इंसान हो या जानवर नहीं पी सके प्रदुषित जल निर्मल हो नदी का आंचल ताकि हम सब रह सके निरोगी। निवेदक:- जिला संयोजक बैतूल जिला पर्यावरण संरक्षण समिति आजाद नगर पाथाखेडा जिला बैतूल मध्यप्रदेश                               बैतूल जिले से प्रकाशित पाक्षिक समाचार पत्र हमसे कुछ छुपाया नहीं जा सकता के लिए संवाददाताओं की जरूरत है। कमीशन पर काम करने को इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे। संपादक:- हमसे कुछ छुपाया नहीं जा सकता मालवीय वार्ड खंजनपुर बैतूल                               

                                                                                                             हमारा संदेश हरा भरा हो आपका प्रदेश , फलादार , छायादार पौधो को वृक्ष बनाएं और अपने पूर्वजो को सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करे। निवेदक:- जिला संयोजक बैतूल जिला पर्यावरण संरक्षण समिति आजाद नगर पाथाखेडा जिला बैतूल मध्यप्रदेश                                                       बैतूल जिले से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र अंकल फोर टवंटी के लिए संवाददाताओं की जरूरत है। कमीशन पर काम करने को इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे। संपादक:- अंकल फोर टंवटी मालवीय वार्ड खंजनपुर बैतूल                                                       
ग्राम पंचायत      राजधानी      संपर्क करें      मुख्य सवाल जवाब      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान     Digimind Technology
Copyright © 2011-12 UTF News