|
बेंगलुरु.कर्नाटक भाजपा के नये राजनीतिक नाटक का पटाक्षेप हो गया है। येदिरप्पा समर्थक 9 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पिछले हफ्ते जगदीश शेट्टार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर येदियुरप्पा समर्थक 9 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री सदानंद गोड़ा को सौंपा था। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के दखल के बाद अब कर्नाटक भाजपा संकट समाप्त होता दिख रहा है। बागी मंत्रियों ने अपने इस्तीफा वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें भरोसा दिया है। भाजपा हाइकमान ने जगदीश शेट्टार और बागी मंत्रियों को दिल्ली भी बुलाया है। आज ही बागी मंत्री दिल्ली पहुंच जायेंगे। येदियुरप्पा समर्थकों का कहना है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जल्द ही कर्नाटक भाजपा के संकट को समाप्त करने का भरोसा दिया है।
|