Bookmark and Share अपने गांव , शहर, कस्बे , गली , मोहल्ले , की हर छोटी बडी खबर को हम तक पहुंचाए हो सकता है कि उसकी चर्चा अमेरिकी संसद तक में हो जाए                देखे द्धादश बारह ज्योर्तिलिंग एक ही स्थान पर                छोटे से गांव का लम्बा सफर , सौ साल पुराने चम्पा के पेड की कहानी और पारसमणी , नागमणी की रहस्य रोमांचक कथाए सहित बहुंत कुछ मिलेगा आपको इस पोर्टल के पन्नो पर                सूर्यपुत्री मां ताप्ती के किनारे बसे तीर्थ स्थलो की सचित्र कथाएं, ताप्ती महिमा ,                मां सूर्यपुत्री ताप्ती की पूरी महिमा को जाने , सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में अब ताप्ती के बारे में आन लाइन या आफ लाइन कुछ भी जान सकते है                सही और गलत को परखने का हमारा अलग है अंदाज तभी तो हम झूठ और फरेब की आंधी के सामने पहाड बन कर आज तक खडे है                देश भर के समाचार पत्रो एवं पत्रिकाओं में लिखने एवं विभिन्न न्यूज चैनलो पर खबरे दिखाने के बाद अब हमने बढाया है वेब पोर्टल की दुनिया अपना कदम                सच को हमने देखा , सच को हमने जाना है, सच लिखने का 28 वर्षो का हमारा सफर , सच लिखने और कहने के चक्कर में हमने सही है कई यातनाएं लेकिन पीछे नहीं हटा हमारा कदम                सच कहने का दम , सच दिखाने का दम , सच लिखने का दम , सच का दम ,वेब पोर्टल की दुनिया में हमारा धमाकेदार कदम                मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले का पहला बेव एण्ड व्यू न्यूज पोर्टल यूएफटी न्यूज डाट काम                अमेरिकी ससंद से लेकर रोंढा ग्राम की पंचायत की हर खबर पर हमारी पैनी नजर                हमसे नहीं बच सके है शीला की जवानी और मुन्नी की बदनामी के चर्चे                सूर्यपुत्री मां ताप्ती को समर्पित देश दुनिया का एक मात्र वेब न्यूज पोर्टल, करे शिवधाम बारहलिंग के दर्शन और देखे मां सूर्यपुत्री ताप्ती की महिमा                अपने आसपास की खबरो से न रखे लोगो को बेखबर हमें करे फोन, मोबाइल , इमेल , एसएमएस हम देश - दुनिया को सबसे पहले,दिखायेगें आपकी हर दी गई खबर                  
पाकिस्तान ने अपना जासूस छोड़ा....?

चंडीगढ़. 31 वर्ष जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में रहने वाला सुरजीत सिंह पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहा है। सुरजीत सिंह ने वतन लौटने के बाद जिस तरीके से बयान दिया वह भारत के लिए शर्मनाक है। सुरजीत ने कहा कि भारत सरकार ने रॉ का एजेंट बनाकर भेजा था। उन्होंने यहां तक कहा कि भारत सरकार जासूसी की बात नहीं मानेगी तो वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगे। और क्या था पाकिस्तान ने सुरजीत के इस बयान को लपक लिया और कहा कि भारत हमसे माफी मांगे। पाकिस्तानी गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार बताए कि रॉ के और कितने जासूस पाकिस्तान में काम कर रहे हैं। एक तरफ 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान नंगा हो रहा था तो सुरजीत ने पूरा मामला ही पलट कर रख दिया। पाकिस्तान को सुरजीत के बयान से पलटवार करने का भरपूर मौका मिला। सुरजीत के जासूसी वाले बयान को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद बयान है। भारत किसी भी तरह की कोई जासूसी किसी भी देश में नहीं करवाता है। गृह मंत्री के बयान के बाद सुरजीत ने सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी दे डाली। सुरजीत ने जिस तरीके से पाकिस्तान से रिहायी के बाद बयान दिया है उससे कई शकों को बल मिलता है। सुरजीत के विरोधाभासी बयान के बाद पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने कहा कि इससे सरबजीत की रिहायी की राह मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने सुरजीत के दिमागी हालत पर भी शक किया और इलाज कराने की बात कही। सरबजीत के बारे में पूछने पर सुरजीत ने कई झूठी बातें कही। सुरजीत ने कहा कि सरबजीत ने अपनी रिहायी के लिए इस्लाम स्वीकार कर लिया है। सरबजीत को आतंकवादी तक कहा। पाकिस्तान इस मसले पर जो भी बोल रहा था ठीक उसी की भाषा सुरजीत बोलते रहे। भारत लौटने पर सुरजीत से पूछा गया कि क्या आपकी सरबजीत से मुलाकात हुई थी। सुरजीत का जवाब था हां, मुलाकात हुई थी। पत्रकारों ने पूछा क्या बात हुई आपकी सरबजीत से तो सुरजीत का जवाब था कुछ नहीं आम कैदी की तरह। भला दशकों से दूसरे देश में बंद दो वैसे कैदी जो एक समुदाय, एक प्रदेश और एक ही वतन के हैं उनकी मुलाकात एक कैदी की रिहायी के दौरान आम कैदी की तरह कैसे हो सकती है?पाकिस्तान के अंसार बर्नी ट्रस्ट के साथ मिल कर कैदियों की रिहाई का मामला उठाने वाले अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन ने सुरजीत का इलाज करवाने की बात कही है। आर्गेनाइजेशन के सेक्रेटरी जनरल हवा सिंह तंवर ने कहा कि वह 30 साल तक जेल में रहा है संभव है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक न हो। क्योंकि वतन लौटने के बाद से ही उसने कई ऐसे बयान दिए हैं जो सामान्य आदमी नहीं दे सकता। ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के सेक्रेटरी जनरल हवा सिंह ने कहा सुरजीत की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के बारे में मजहब बदलने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने कहा है कि वह आज भी सच्चा सिख है। यह बयान उन्होंने सुरजीत सिंह के धर्म बदलने के आरोप के बाद दिया है। फिरोजपुर वासी सुरजीत पिछले दिनों पाक जेल से रिहा होकर आया है। उसका दावा है कि रिहाई के लिए सरबजीत ने सिख धर्म छोड़ कर इस्लाम कबूल लिया है।Source: dainikbhaskar.com


You can Advertisment here
 
ADVERTISMENT : नदी नालो की स्वच्छ रखे ताकि इंसान हो या जानवर नहीं पी सके प्रदुषित जल निर्मल हो नदी का आंचल ताकि हम सब रह सके निरोगी। निवेदक:- जिला संयोजक बैतूल जिला पर्यावरण संरक्षण समिति आजाद नगर पाथाखेडा जिला बैतूल मध्यप्रदेश                               बैतूल जिले से प्रकाशित पाक्षिक समाचार पत्र हमसे कुछ छुपाया नहीं जा सकता के लिए संवाददाताओं की जरूरत है। कमीशन पर काम करने को इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे। संपादक:- हमसे कुछ छुपाया नहीं जा सकता मालवीय वार्ड खंजनपुर बैतूल                               

                                                                                                             हमारा संदेश हरा भरा हो आपका प्रदेश , फलादार , छायादार पौधो को वृक्ष बनाएं और अपने पूर्वजो को सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करे। निवेदक:- जिला संयोजक बैतूल जिला पर्यावरण संरक्षण समिति आजाद नगर पाथाखेडा जिला बैतूल मध्यप्रदेश                                                       बैतूल जिले से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र अंकल फोर टवंटी के लिए संवाददाताओं की जरूरत है। कमीशन पर काम करने को इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे। संपादक:- अंकल फोर टंवटी मालवीय वार्ड खंजनपुर बैतूल                                                       
ग्राम पंचायत      राजधानी      संपर्क करें      मुख्य सवाल जवाब      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान     Digimind Technology
Copyright © 2011-12 UTF News