|
नई दिल्ली। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म "रामलीला" में खुद को लिए जाने बाद एक्साइटेड करीना कपुर को झटका लग सकता है। खबर है कि भंसाली की आगामी फिल्म "राम लीला" में करीना की जगह प्रियंका करेंगी।पहले फिल्म में लीड रोल करीना कपुर करने वाली थी लेकिन अब यह मौका प्रियंका के हाथ लगा। वहीं फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।मालूम हो कि करीना की शादी अक्टूबर में होने वाली है। ऎसे में कयास लगाए जा रहे कि भंसाली नहीं चाहते की उन्हें फिल्म को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़े। इसके लिए भंसाली अपनी फिल्म के लिए दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करने की सोची। फिल्म "रामलीला" शेक्सपीयर की मशहुर नॉवेल रोमियो जूलियट पर आधारित है। गौरतलब है कि हाल ही में करीना ने कहा था कि फिल्म की शुटिंग सितम्बर में शुरू होने वाली है और यह मार्च 2013 तक खत्म होगी। साथ ही मैं पहली बार रणबीर के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हुं।
|