|
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि उनका शरीर और दिमाग दौरों का दबाव झेलने के लायक नहीं है। ली ने टि्वटर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मैंने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। ली ने 13 साल के करियर में शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। ली तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अच्छे अच्छे क्रिकेटर उनकी तेज गेंदों से खौफ खाते थे। उन्होंने फरवरी 2010 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्साय ले लिया था। ली ने टेस्ट क्रिकट में 310 विकेट लिए हैं जबकि 220 वनडे में 380 और 25 टी-20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं।
|