|
मुंबई। आमिर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके पहला टीवी शो "सत्यमेव जयते" को इतनी अच्छी और भारी प्रतिक्रिया मिलेगी। सत्यमेव जयते का पहला सीजन खत्म होने जा रहा है। आमिर कुछ हद तक भारतीय सामाजिक सेटअप को चेज करने में कामयाब रहें।पहले तो आमिर केवल एक अच्छे अभिनेता के रूप में जाने जाते थे लेकिन अब वह सोशल नेशनल आयकन भी बन गए हैं। जहां उनके लाखो फैन फॉलोइंग हैं उसमें एक नाम शामिल है बॉलीवुड के विलन शक्ति कपूर का भी। वैसे तो शक्ति कपूर की ऑनस्क्रीन इमेज कुछ अच्छी नहीं हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी में वह कुछ सामाजिक चीजों से जुड़े हैं। एक कैम्पैन के दौरान शक्ति ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह आमिर को प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं। शक्ति ने एक इंटरव्यू में कहा कि आमिर एक अच्छा काम कर रहें हैं। मैं उनकी किसी भी तरह से मदद करने को तैयार हूं । आज की दुनिया में कौन इस तरह आम आदमी के मुद्दों को उठाता है। मेरे लिए वह रियल हीरो हैं। मुझे लगता है कि उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए।
|