|
ऑटोमोबाइल कंपनी यामहा ने अगले कुछ महीनों में दुनिया की सबसे सस्ती बाइक लॉन्च करने की घोषणा की है। दीपिका पादुकोण को ब्रांड एम्बेस्डर बनाते हुए यामहा मोटर्स इंडिया के सीईओ हीरोयुकी सुजुकी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, कंपनी कम कीमत वाली बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। करीब 30000 रुपये की कीमत वाली इस बाइक को अफ्रीका और भारत में पेश किया जाएगा। जापान की इस कंपनी ने दावा किया है कि वो जल्द ही दुनिया की सबसे सस्ती बाइक को भारत में लायेगी। कंपनी ने अभी इस नई बाइक का कोई नाम तय नहीं किया है। जापान की इस कंपनी ने दावा किया है कि वो जल्द ही दुनिया की सबसे सस्ती बाइक को भारत में लायेगी। कंपनी ने अभी इस नई बाइक का कोई नाम तय नहीं किया है। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, दुनिया की इस सबसे सस्ती बाइक की कीमत 500 डॉलर के आस-पास रहेगी। सबसे पहले इसे भारत और अफ्रीकी बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से अभी इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस बाइक से भारतीय कंपनी हीरो को तगड़ी टक्कर मिलने की आशंका जताई जा रही है। भारत में सबसे सस्ती बाइक का दर्जा अभी हीरो की सीडी डॉन के नाम है। वर्तमान में इस बाइक की कीमत करीब 36000 रुपये है। वर्तमान में यामहा की सबसे सस्ती बाइक 110 सीसी की क्रस्क है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 38365 रुपये है। कंपनी को इस कम कीमत की बाइक की बाजार में जबरदस्त मांग रहने की उम्मीद है। यामहा मोटर्स इंडिया के सीईओ हीरोयुकी सुजुकी के मुताबिक, भारतीय बाजार में लो कॉस्ट बाइक की खासा मांग देखने को मिलती है। इसके मद्देनजर अब कंपनी भारतीय बाजार में ऐसी ही बाइकों को पेश करने की योजना पर काम कर रही है। देशी बाजार में पहले से ही कंप्यूटर बाइक सेगमेंट में यामहा की वाईबीआर 110 और क्रक्स की मौजूद है। भारत में दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो के बाद अब जल्द ही सबसे सस्ती बाइक भी लॉन्च होने वाली है। ऑटोमोबाइल कंपनी यामहा भारतीयों को ये सौगात देने की योजना बना रही है।
|